संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने मंगलवार को ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा । साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रेवाड़ी के अंतर्गत आने वाले गुरुग्राम लोकसभा के बावल व रेवाड़ी बूथों की ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा के लिए सेक्टर-18 रेवाड़ी स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में दो स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रेवाड़ी के अंतर्गत आने वाले रोहतक लोकसभा के कोसली बूथों की ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा के लिए जैन पब्लिक स्कूल में एक स्ट्रांग रूम बनाया गया है। तीनों स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा की जिम्मेदारी इनर कॉर्डन में सीएपीफ फोर्स पुलिस, मिडिल कॉर्डन में हरियाणा आर्म्ड और आउटर कॉर्डन में जिला पुलिस की सुरक्षा की गई है। सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधकों को जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इनर कॉर्डन सिक्योरिटी के लिए सीसीटीवी भी लगाए गए हैं तथा आने-जाने वालों के लिए विजिटर रजिस्टर भी लगाए गए हैं। यदि कोई अंदर भी आता है तो सिक्योरिटी गार्ड को सीसीटीवी की मदद से पहले ही पता चल जाएगा।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्ट्रांग रूम में मतदान के बाद ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को सुरक्षित रखा जाता है। इस स्ट्रांग रूम में एक बार मशीन अंदर जाने के बाद कोई भी नहीं जा सकता। स्ट्रांग रूम में दोबारा किसी की एंट्री तभी होती है जब वोटों की गिनती के लिए इन मशीनों को निकाला जाता है।म