कुंड। थाना खोल पुलिस ने बुजुर्ग पर जानलेवा हमला करने की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव बासदुदा निवासी सुरेश चन्द, विकास व सुमेर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गांव बासदुदा निवासी धर्मबीर ने शिकायत थी कि 25 मई को उसके पड़ोसी ने परिवार के साथ मिलकर गाली-गलौज की थी। आरोपी ने सैटरिंग की कील लगी हुई फट्टी से उसके पिता पर हमला कर दिया तथा सभी आरोपियों ने मिलकर उसके पिता के साथ मारपीट की। जिससे उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद