फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोसली में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व आज

Mon, 11 May 2026 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। स्थानीय शिव मंदिर परिसर में जिलास्तरीय सोमनाथ स्वाभिमान पर्व महोत्सव का आयोजन 11 मई को किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसडीएम विजय कुमार यादव ने शिव मंदिर पहुंच कर तैयारियों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 11 मई को सुबह 9 बजे कोसली मठ मंदिर से शिव मंदिर तक महिलाएं पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकालेंगी। इसमें महादेव के भजन बजाए जाएंगे। सुबह दस बजे शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम शुरू होगा।
छात्र-छात्राएं शिव तांडव समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगी। समारोह के दौरान सोमनाथ मंदिर गुजरात से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण होगा। एसडीएम ने बताया कि प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। क्षेत्र के संत-महात्माओं को भी सोमनाथ महोत्सव में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें