फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शादी में बर्तन बांटने की परंपरा बंद करने का निर्णय

Mon, 11 May 2026 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जाट धर्मशाला में आयोजित बैठक। स्रोत : समाज
विज्ञापन
बावल। स्थानीय यजाट धर्मशाला में समाज के लोगों की रविवार को हुई बैठक में विवाह और अन्य सामाजिक अवसरों पर बहन-बेटियों की ओर से बर्तन बांटने की परंपरा पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता बावल चौरासी के प्रधान सुमेर जैलदार ने की। इसमें समाज हित से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई। डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पहले मृत्यु भोज या काज के समय घर में रहने वाले लोगों के लिए विशेष भोजन या परोसा दिया जाता था। अब इस प्रथा को बंद कर दिया गया है।
समाज का मानना है कि इस प्रकार की परंपराएं अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ाती हैं। विवाह और अन्य सामाजिक अवसरों पर बहन-बेटियों द्वारा बर्तन बांटने की परंपरा पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि परंपरा के नाम पर बहन-बेटियों पर आर्थिक दबाव पड़ता था। इसलिए समाज ने इसे समाप्त करने का फैसला लिया है। समाज के लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे सामाजिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम बताया।
युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों को नुकसान पहुंचाता है। इस अवसर पर सचिव संदीप सिंह, कैशियर डॉक्टर सुरेंद्र सिंह, करण सिंह, राजेंद्र, रामकिशन फौजी, सोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें