फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सोमवार व वीरवार को लगाएं जाएंगे समाधान शिविर, शुक्रवार को होगी समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर में आई शिकायतों व निवारण की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सोमवार को लगे समाधान शिविर में कितनी शिकायतें आईं और कितनी का समाधान हुआ इसकी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अब सप्ताह में सोमवार व वीरवार को ही समाधान शिविर लगाए जाएंगे, साथ ही शुक्रवार को दोनों दिन के समाधान शिविर की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी विभागों से संबंधित जन शिकायतों का एक ही स्थान पर समाधान करने के लिए समाधान शिविर जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते बल्कि वे एक ही स्थान पर अधिकारियों से सीधे संवाद कर सकते है। प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में चल रही इस पहल को जनता का भी भरपूर सहयोग व सराहना मिल रही है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समाधान शिविर में आने वाले शिकायतों का तत्परता से समाधान करते हुए हर व्यक्ति को संतुष्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान करके आमजन का जीवन सरल बनाया जाए।

डीसी ने कहा कि समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों की मुख्यमंत्री स्वयं मॉनिटरिंग करते है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्पष्ट निर्देश है कि अगर शिकायतकर्ताओं को एक ही मुद्दे के लिए बार-बार समाधान शिविरों में आना पड़ा तो अधिकारी की जवाबदेही होगी। इस बैठक में एडीसी अनुपमा अंजलि, एसडीएम बावल उदय सिंह, एसडीएम कोसली विजय कुमार यादव, सीटीएम प्रीति रावत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

11जेएनडी03-मांगों को लेकर एसडीएम सत्यवान मान को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें