फोटो: 13रेवाड़ी। प्रिंस अकेडमी में राय स्पोर्ट्स में फिजिकल टेस्ट पास करने पर बच्चों को सम्
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-18 स्थित प्रिंस स्पोर्ट्स अकादमी में 21 बच्चों में से 19 बच्चों का राय स्पोर्ट्स में फिजिकल टेस्ट पास किया है। एकेडमी में शुक्रवार को बच्चों को मोटिवेशन करने के लिए मुख्यातिथि के रूप में राजकुमार चेयरमैन कतोपुरी व विशिष्टातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता, सुरेंद्र यादव मंडल अध्यक्ष जाटूसना, ईश्वर सूबेदार व निशांत रहे। इन्होंने बच्चों को राय स्पोर्ट्स अकेडमी में जाने और आगे बढ़ने के लिए मोटिवेशन किया गया। इस मौके पर अकेडमी की डायरेक्टर प्रभा यादव, कोच सुरेंद्र यादव, बॉक्सिंग कोच राहुल कोचर और अर्जुन अकादमी से शालिनी और अभिभावक मौजूद रहे।