फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नाहड़ ब्लॉक में अब तक 11 हजार एग्रीस्टैक आईडी बनी

Tue, 20 Jan 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
एग्री स्टैक आईडी बनाते कृषि विभाग की टीम। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
कोसली। उपमंडल में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से किसानों की एग्रीस्टैक आईडी बनाई जा रही है। एसडीएम विजय कुमार यादव ने बताया कि नाहड़ ब्लॉक में अभी तक 11 हजार एग्रीस्टैक आईडी बनाई जा चुकी है। कोसली के ग्राम सचिवालय तथा नाहड़ के बीडीपीओ कार्यालय परिसर में ये आईडी बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सोलर पावर, पीएम किसान सम्मान निधि, बागवानी तथा मत्स्य पालन स्कीम, फसल खरीद, फसल का मुआवजा आदि सभी स्कीमों में इस आईडी का प्रयोग किया जाएगा। एसडीएम विजय कुमार यादव ने बताया कि इन दिनों कृषि विभाग की टीम बीएओ नवीन कुमार की अगुवाई में किसानों की एग्रीस्टैक आईडी बना रही है। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल का स्थान अब एग्रीस्टैक आईडी ने ले लिया है। इसे केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ओर से लागू किया गया है। जिससे कि योजनाओं में पारदर्शिता बनी रहे और वास्तविक हकदार को ही स्कीम का लाभ दिया जा सके।
एसडीएम विजय कुमार यादव ने बताया कि आईडी के लिए आवेदक को अपना एमएफएमबी रजिस्ट्रेशन का पर्चा या जमाबंदी, आधार कार्ड और एक मोबाइल फोन लेकर आना है। इसका किसान से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें