फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजत पदक विजेता छात्र चैतन्य हुए सम्मानित

विज्ञापन
एसडी पब्लिक स्कूल करावरा मानकपुर के छात्र चैतन्य का सम्मान करते स्कूल के व्यवस्थापक दीपक यादव। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। करावरा मानकपुर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल के छात्र चैतन्य ने काठमांडू (नेपाल) में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के लिए उसे स्कूल के प्रबंधन ने भी सम्मानित किया। इस पर छात्र ने कहा कि इससे पहले भी वह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता जीत चुके हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने के बाद उनका चयन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए हुआ है, जिसमें अनेक प्रतिभागियों को हराकर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंतिम मुकाबले में चोट लगने के कारण उन्हें खेल मुकाबला छोड़ना पड़ा अन्यथा उनका स्वर्ण पदक निश्चित था। स्कूल के व्यवस्थापक दीपक यादव ने बताया कि चैतन्य शुरू से ही मेहनती और प्रतिभावान बालक हैं। खेलों में रुचि और अपनी प्रतिभा के दम पर वह नेपाल में भी अपनी खेल कौशल दिखाने में कामयाब रहा। इस सफलता के लिए स्कूल उनको सम्मानित करता है। इस मौके पर प्रिंसीपल संयोगिता, सोमेश, रेणू, धनप्रकाश, इंदू और सीमा ने छात्र चैतन्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें