फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हिंदी हैं हम...थीम पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
हस्ताक्षर अभियान के दौरान एकत्रित छात्राएं व स्टाफ। स्रोत : कॉलेज - फोटो : Archive
विज्ञापन
कोसली। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के महिला रीजनल सेंटर कृष्ण नगर में हिंदी विभाग की ओर से हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अनुज यादव के प्रयास से हुआ। निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रीय एकता की पहचान है।
विज्ञापन

उन्होंने दैनिक कार्यों में अधिकाधिक हिंदी के प्रयोग का आह्वान किया। डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि हिंदी को सम्मान देना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने छात्राओं को हिंदी साहित्य से जुड़ने और अभिव्यक्ति हिंदी में मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर हिंदी हैं हम थीम पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें छात्राओं व स्टाफ ने हिंदी में हस्ताक्षर करने का संकल्प लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में बिंदु प्रथम, रिया शर्मा द्वितीय और मुस्कान तृतीय रहीं। कविता पाठ में कुसुम ने स्वरचित कविताएं प्रस्तुत कीं। डॉ. रीनू यादव, डॉ. सुनीता यादव, डॉ. प्रवेश भारद्वाज, डॉ. सोनिया यादव, डॉ. अंजलि यादव व डॉ. योगेंद्र सिंह सहित स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें