फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शहर में पहली बार निकाली जाएगी श्रीकृष्ण-बलराम की शोभायात्रा

Fri, 02 Aug 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में इस्कॉन सेंटर की ओर से 9 से 27 अगस्त तक इस्कॉन सेंटर सेक्टर 3 में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 9 से 11 अगस्त तक शाम 5 बजे श्रीजगन्नाथ कथा होगी। 11 अगस्त को पहली बार श्रीकृष्ण-बलराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
इस्कॉन सेंटर के ललित चैतन्य दास ने बताया कि 11 अगस्त को सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक कथा, फिर मुख्य आरती, दोपहर 1 बजे प्रसादम, दोपहर बाद 2 बजे 56 भोग, फिर दर्शन, शाम 3 बजे शोभा यात्रा प्रारंभ होगी। फिर 8.30 बजे प्रसादम होगा।
विज्ञापन



16 से 19 अगस्त तक शाम 5 से 8 बजे तक राधे गोविंद झूलन यात्रा का आयोजन होगा। 19 अगस्त को श्रीकृष्ण-बलराम अभिषेक होगा। यह कार्यक्रम शाम 5.30 बजे से 7 बजे तक होगा। कथा शाम 7 बजे से 8 बजे तक चलेगी। इसके बाद प्रसादम होगा। 23 से 25 अगस्त तक हर रोज शाम 5 बजे से 6 बजे तक कीर्तन, शाम 6 बजे से 8 बजे तक श्रीकृष्ण कथा व 8 बजे प्रसादम कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन


26 अगस्त को मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

26 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। 26 अगस्त को सुबह से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। शाम 5 बजे झूलन यात्रा कार्यक्रम होगा। इसी दिन रात को 9 बजे से 11 बजे तक राधे-कृष्ण का अभिषेक होगा। रात को 11.30 बजे 56 भोग लगेगा। 12 बजे महा आरती कराई जाएगी। रात को 12.30 बजे श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा जाएगा। 27 अगस्त को इस महोत्सव का समापन हो जाएगा। इस दिन भी सुबह से ही अनेक कार्यक्रम होंगे। इसमें श्रीमद्भगवतम कक्षा व कार्यक्रम शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें