फोटो : 35गंदे पानी को गिलास में किया चेक। स्रोत : विभाग
बावल(रेवाड़ी)। निजी कंपनियों की तरफ से केमिकल युक्त पानी को छोड़ने पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व गुप्तचर विभाग और प्रदूषण विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।
दो कंपनियों के बाहर गंदा पानी मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बीते महीने केमिकल युक्त दूषित पानी पीने से एक दर्जन से अधिक गायों की मौत हो गई थी। लगातार निजी कंपनियों की तरफ से मिकल युक्त पानी खुले में छोड़ा जा रहा है। उसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई है। संवाद