फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम-बम भोले के उद्घोष के साथ शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

विज्ञापन
बारा पत्थर स्थित महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए कतारों में खड़े श्रद्वालु - फोटो : Rewari
विज्ञापन
शिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को शिवभक्तों ने जिलेभर के शिवालयों पर बम भोले के जयघोष के साथ जलाभिषेक किया। कांवड़ लाए श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। जलाभिषेक का कार्यक्रम मंदिरों में देर शाम तक चलता रहा। कांवड़ लेकर आए शिव भक्तों ने भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल और मिष्ठान का भोग लगाया और अपनी मन की मुराद मांगी। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

जहां शिवालय दिनभर शिवभक्ति से सराबोर दिखे, वहीं जगह-जगह लगे कांवड़ शिविरों के समापन पर भंडारा, हवन-यज्ञ और पूजन विशेष के कार्यक्रम हुए। सुबह से शाम तक बोल-बम के उद्घोष कांवड़ शिविरों में गूंजते रहे। जलाभिषेक को लेकर सबसे अधिक श्रद्धालुओं और कांवड़ियों भीड़ भाडावास रोड स्थित बारा पत्थर के महादेव मंदिर, सोलहराही स्थित भूतेश्वर मंदिर व प्राचीन घंटेश्वर मंदिर में उमड़ी। इसके अलावा बावल, कोसली व धारूहेड़ा के मंदिर में भी काफी संख्या में शिवभक्तों ने जलाभिषेक और भगवान शिव का पूजन किया। प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे कांवड़ियों में पंकज, महेश, रविंद्र व सुनील ने बताया कि वह पिछले दो साल से हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी इसी मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक और भगवान शिव की आराधना कर उन्होंने अपनी मन की मुराद मांगी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें