फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शीला सम्मानित

Sun, 01 Mar 2026 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सम्मान हासिल करतीं शीला देवी। स्रोत : क्लब
विज्ञापन
रेवाड़ी। कुरुक्षेत्र के लाडवा में आयोजित कृषि विज्ञान मेले में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की ओर से कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली बावल क्षेत्र की शीला देवी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा और विश्वविद्यालय के कुलपति बीआर कम्बोज ने किसानोंको प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
शीला देवी अरावली किसान क्लब के उपप्रधान महेश कुमार की पत्नी हैं। महेश लंबे समय से अरावली किसान क्लब से जुड़े हैं और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। क्लब की पूरी टीम ने महेश कुमार व शीला देवी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें