धारूहेड़ा में आयोजित कृषि प्रशिक्षण शिविर के दौरान एकत्रित हुए अधिकारी व किसान। स्रोत : विभाग
धारूहेड़ा। हमेटी जींद की तरफ से आयोजित प्रगतिशील किसान प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन धारूहेड़ा में किसानों के लिए विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर नेशनल काउंसिल ऑफ स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड इंडिया के विशेषज्ञ वक्ता डॉ. जगबीर सिंह यादव ने किसानों को उत्पादन से लेकर विपणन तक की विस्तृत जानकारी दी।
डॉ. जगबीर सिंह यादव ने अपने संबोधन में किसानों को प्री-हार्वेस्टिंग, हार्वेस्टिंग, ग्रेडिंग, स्टोरेज, पैकेजिंग और मार्केटिंग के आधुनिक तरीकों पर मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि किसान ब्लॉक, जिला, प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर अपने उत्पादों की मार्केटिंग कैसे कर सकते हैं।
किसान रत्न अवार्ड से सम्मानित यशपाल खोला ने प्राकृतिक खेती के मूल सिद्धांतों, मृदा स्वास्थ्य सुधार, कीट प्रबंधन, पोषक तत्वों की पूर्ति और विपणन से जुड़े अपने अनुभव किसानों के साथ साझा किए।