फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस के माध्यम से छात्राएं समाज की वास्तविक समस्याओं से होती हैं अवगत : मुकेश

Tue, 10 Feb 2026 07:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। राजकीय महिला महाविद्यालय बावल (तिहाड़ा) में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक मुकेश कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जबकि समाजसेवी अनिल रायपुर विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में पहुंचे।
मुकेश कुमार ने कहा कि एनएसएस से विद्यार्थियों को समाज सेवा, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का महत्वपूर्ण प्रशिक्षण मिलता है। एनएसएस के माध्यम से छात्राएं समाज की वास्तविक समस्याओं को समझती हैं और उनके समाधान में अपनी भागीदारी निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें