फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लाख रुपये से भरा एटीएम बूथ उखाड़ने के लिए शटर का ताला तोड़ा, मुख्य ताला नहीं टूटा तो हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कंवाली मेें शुक्रवार रात को बदमाशों ने करीब सात लाख रुपये से भरे पीएनबी के एटीएम बूथ को तोड़ने का प्रयास किया। बदमाश शटर के दोनों ताले तोड़ चुके थे, लेकिन मुख्य ताला नहीं तोड़ पाए और फरार हो गए। शुक्रवार सुबह ही पैसे डालने वाली एजेंसी ने बूथ में 10 लाख रुपये की नकदी डाली थी। बताया जा रहा है कि रात के समय बूथ में करीब सात लाख रुपये की नकदी थी। सुबह ड्यूटी पर पहुंचे सुरक्षा गार्ड ने अधिकारियों व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कंवाली स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर लगे एटीएम बूथ को रात शुक्रवार की रात को बदमाशों ने तोड़ने का प्रयास किया। बदमाशों ने शटर के दोनों ताले तोड़ दिए, लेकिन बीच वाला मुख्य ताला तोड़ने में कामयाब नहीं हुए तो वहां से फरार हो गए। शनिवार सुबह सुरक्षा गार्ड ने शटर उठा देखा तो अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कंवाली गांव में लगाया गया पीएनबी एटीएम बूथ हर साल सर्दी के मौसम में चोरों के निशाने पर आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें