सीएम फ्लाइंग व खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से शनिवार को धारूहेडा में एक मिठाई के गोदाम व शहर में अचार फैक्ट्री से कीडे पड़ा हुआ 18 टन अचार बरामद कर उसे डिस्पोज किया। कीड़े मिलने पर टीम ने जेसीबी की मदद से फैक्ट्री के पास गड्ढे खुदवाकर अचार को जमीन के अंदर के डाल दिया। वहीं नींबू, आम सहित अचार के पांच सैंपल लेकर जांच के
लैब में भेजे जा रहे हैं। बता दें कीड़े मिलने का मतलब है कि अचार खाने योग्य नहीं था, ऐसे मामलों में 10 लाख रुपये का जुर्माना व 10 साल की सजा तक का प्रावधान है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सचिन शर्मा ने बताया कि फैक्ट्री में अचार के लिए तैयार किए जा रहे पिकल्स में कीड़े मिले हैं, मालिक ने भी खुद लिखकर दिया है। कीडे़ मिले 19 टन अचार को डिस्पोज कर दिया गया है। वहीं सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। सोहना रोड स्थित एक मिठाई के गोदाम से खोया, बूंदी के लड्डू, क्रीम, रसगुल्ला, डोडा बर्फी व दूध सहित सात नमूने लिए गए। कुछ देर बाद टीम बास रोड व बस स्टैंड स्थित दुकानों पर पहुंची तथा दूध, पनीर व अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। खाद्य धारूहेड़ा से से सात सैंपल लिए गए हैं।