फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सेवा संकल्प अभियान...आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों-माताओं को किया जागरूक

Sat, 03 Oct 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आंगनबाड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित महिलाएं व बच्चे। प्रशासन - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
कोसली। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में शनिवार को आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जाटूसाना खंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और माताओं को पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और समग्र विकास के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों को फल और मिठाइयां वितरित की गईं। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने माताओं से संवाद कर बच्चों की दैनिक गतिविधियों, खान-पान, पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
माताओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और बच्चों के बेहतर विकास से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय से और अधिक मजबूती से जोड़ना है, ताकि बच्चों और माताओं तक विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का प्रभावी लाभ पहुंच सके।
विज्ञापन

उन्होंने माताओं से आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि चार अक्तूबर से नाहड़ ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें