फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: झाड़ियों में युवती का शव मिलने से फैली सनसनी

Tue, 14 Oct 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आसलवास गांव के पास झाड़ियों से सोमवार को एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
सुबह करीब 11 बजे राहगीरों ने दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस रोड पर आसलवास गांव के पास झाड़ियों में शव देखा। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। युवती की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
शव को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह लगभग दो दिन पुराना है। युवती ने लाल रंग की टी-शर्ट और प्लाजो पहन रखा था। उसके बाएं हाथ की कलाई पर एक स्टार का टैटू बना है और गले में लाल डोरा बंधा हुआ है। युवती की मौत कैसे हुई है, यहां सवाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसौला थाना प्रभारी सतीश ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस युवती की पहचान के प्रयास कर रही है। शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें