आसाम ऑयल कट के पास बाइक की टक्कर से जड़थल निवासी स्कूटी सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जड़थल निवासी प्रेमचंद ने बताया कि वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है तथा बुधवार देर शाम ड्यूटी के बाद बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था। उसका साथी सिक्योरिटी गार्ड बाबूलाल भी उसके साथ अपनी स्कूटी पर आ रहा था। आसाम ऑयल कट के पास वह रोड पार कर दूसरी तरफ बाबूबाल का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बाइक चालक गांव नवलिया (बिहार) निवासी जितेंद्र कुमार ने बाबूलाल की स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।