रेवाड़ी। जिले के गांव करावरा मानकपुर में प्राध्यापक पद पर सेवारत सतपाल सिंह सिंधु लगातार दूसरी बार हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
उक्त चुनाव में रिटर्निंग अधिकारी रहे हसला के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि हसला के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सिंधु ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जोगिंद्र सिंह लोहान (जींद) को एक कड़े मुकाबले में सात वोटों से हराया। इस राज्यस्तरीय चुनाव में सतपाल सिंधु को 68 तथा जोगिंद्र सिंह लोहान को 61 मत मिले। एक अन्य प्रतिनिधि अजेंद्र कुंडू ने 10 मत प्राप्त किए। यह चुनाव बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ तथा परिणाम घोषणा के बाद सभी प्रतिनिधियों ने लगातार दूसरी बार हसला के प्रदेश अध्यक्ष बने सतपाल सिंह सिंधु को बधाई दी।
रेवाड़ी जिले को हसला के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व प्रधान रविंद्र यादव वर्तमान प्रधान मनोज यादव के सामूहिक प्रयासों से यह सौभाग्य दूसरी बार प्राप्त हुआ है l इस अवसर पर सभी जिलों के वर्तमान एवं पूर्व प्रधानों, खंड अध्यक्षों के अलावा राज्य कार्यकारिणी के प्रतिनिधियों ने वोटिंग में भाग लिया। रेवाड़ी जिला इकाई की पूर्व प्रधान रविंद्र यादव भाकली, वर्तमान जिला प्रधान मनोज मसानी खंड प्रधान पतराम यादव प्रमोद कुमार टेकचंद कृष्ण कुमार करमचंद आदि ने रेवाड़ी से हसला के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।