फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: त्रिभाषा फार्मूला लागू करने पर संस्कृत अध्यापक संघ ने जताया आभार

विज्ञापन
सीएम का आभार जताते हरियाणा राजकीय संस्कृत अध्यापक संघ। स्रोत : संघ
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा राजकीय संस्कृत अध्यापक संघ की ओर से प्रदेश में कक्षा छठी से दसवीं तक त्रिभाषा फार्मूला लागू किए जाने पर सरकार का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर संघ के जिला प्रधान विक्रम शास्त्री एवं डॉ. रामफल शास्त्री (डायट हुसैनपुर) ने संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद पत्र भेंट कर इस निर्णय का स्वागत किया।
विज्ञापन

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि त्रिभाषा फार्मूला लागू होने से विद्यार्थियों को भाषाई ज्ञान का व्यापक अवसर मिलेगा और संस्कृत भाषा को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस निर्णय से विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, भाषा कौशल और सांस्कृतिक समझ में वृद्धि होगी, जो उनके समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
उन्होंने यह भी कहा कि संस्कृत हमारी प्राचीन धरोहर है और इसे शिक्षा प्रणाली में मजबूत स्थान मिलने से नई पीढ़ी अपने सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ सकेगी। संघ ने उम्मीद जताई कि सरकार भविष्य में भी शिक्षा क्षेत्र में ऐसे सकारात्मक निर्णय लेती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें