फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: संजय हत्याकांड... आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण एसपी से मिले

विज्ञापन
फोटो : 01रेवाड़ी। लघु सचिवालय के बाहर पहुंचे मृतक संजय के परिजन। स्रोत : वीडियो ग्रैप
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के गांव नांगल तेजू में 18 दिन पहले हुए संजय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीण लघु सचिवालय में एसपी से मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान पूर्व मंत्री और बावल से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे डॉ. एमएल रंगा भी ग्रामीणों के साथ मौजूद रहे। एसपी गौरव राजपुरोहित ने परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं, परिवार का कहना है कि संजय (35) का शव 7 अक्तूबर की अलसुबह गांव के ही बस स्टॉप पर एक खोखे के पीछे पड़ा मिला था।
विज्ञापन

संजय का चेहरा बुरी तरह पत्थरों से कुचला हुआ था। उसकी लाश बरामद होने के बाद बावल थाना में केस भी दर्ज किया गया, लेकिन उसके बाद भी ये खुलासा नहीं हो पाया कि संजय की हत्या किसने और क्यों की। परिजनों के मुताबिक इस पूरे केस में पुलिस का रवैया काफी ढीला है। पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं रही है। परिवार ने न्याय की मांग की है। बता दें कि संजय शादीशुदा था। पहले वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उसके बाद राजमिस्त्री का काम करने लगा। जिस दिन संजय का शव मिला था, उसके एक दिन पहले वो लापता हो गया था। मामले में बावल थाना प्रभारी लाजपत सिंह ने बताया कि संजय की मौत के मामले में केस दर्ज किया जा चुका है। पुलिस की टीमें जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें