फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 तक समाधान करो, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन : प्रदर्शनकारी

विज्ञापन
फोटो : 05रेवाड़ी। डीसी को ज्ञापन सौंपते संगठन के सदस्य। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
रेवाड़ी। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन एवं जन कमेटी के संयुक्त आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर लघु सचिवालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगठन ने सीहा रेलवे फाटक पर बन रहे ओवरब्रिज के साथ सर्विस रोड देने की मांग की गई।
विज्ञापन

साथ ही रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रूट डायवर्ट के नाम से 5 से 10 रुपये बस किराया बढ़ाने के विरोध में आवाज उठाई गई। वहीं, मसीत कंवाली अप्रोच सड़क को ठीक कराने को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जन नेता कॉमरेड सत्यवान, पूर्व सरपंच निमोठ ने किया। प्रदर्शन का नेतृत्व मनोज यादव रिटायर्ड ईओ, सुरेंद्र सिंह मुख्य मैनेजर अमर सिंह राजपुरा, मास्टर लक्ष्मण, कॉमरेड रामकुमार निमोठ ने किया।
मुख्य वक्ता कॉमरेड राजेंद्र सिंह ने कहा कि शासन प्रशासन को दूसरी बार ज्ञापन दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। डहीना, जैनाबाद, ढाणी ठेठर, समेत जिला महेंद्रगढ़ के भी नागरिकों को हर रोज परेशानी हो रही है। सरकार खुद के बनाए नियमों को ताक पर रख रही है। सर्विस रोड उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। अधिकारी हमसे ही पूछते हैं कि सर्विस रोड कैसे दिया जाए। हम कहते है ओवरब्रिज बनाने वाली कंपनी के साथ जो कॉन्टैक्ट हुआ है, उसी में ही लिखा हुआ है। परंतु ब्रिज बनाने वाली कंपनी ने पैसा बचाने के लिए सर्विस रोड उपलब्ध नहीं करवाया। सर्विस रोड उपलब्ध कराकर निर्माण कार्य शुरू हो सकता था। कहा कि प्रशासन ने इस पर चुप्पी क्यों साध रखी है। मामले में उपायुक्त ने कहा है कि संबंधित विभाग से बात करेंगे। इसके इलावा कोई बात नहीं कही। ज्ञापन की प्रतिलिपि कोसली से विधायक अनिल यादव और मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को भेज दी गई है।
विज्ञापन


15 नवंबर तक समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

कॉमरेड सिंह ने कहा कि जनता दो बार ज्ञापन दे चुकी है। अब जनता ज्ञापन देने के लिए नहीं आएगी। 15 नवंबर तक समाधान नहीं किया तो डहीना गांव में इलाका की एक बड़ी जन पंचायत आयोजित कर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। जब तक समाधान नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा। धरने को ओमप्रकाश सैन, मास्टर लक्ष्मण सिंह, एडवोकेट अजय कालका, दिनेश, सोमेंद्र सुरेंद्र रोहिला, विजय कुमार, राजेश कृष्ण कुमार ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें