फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग के माध्यम से भारत के वीर सपूत को किया नमन

विज्ञापन
पेंटिंग के माध्यम से सीडीएस जनरल बिपिन रावत व अन्य जवानों को श्रद्धांजलि देते चित्रकार एसके राज? - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा कला यात्रा के संयोजक चित्रकार एसके राजोतिया व अमन यादव ने पेंटिंग के माध्यम से हेलिकाप्टर क्रैश हादसे में जान गंवाने वाले मां भारती के वीर सपूत जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी व सैनिकों को नमन किया है। साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

चित्रकार राजोतिया ने बताया कि सीडीएस विपिन रावत के रूप में देश ने एक महान योद्धा एवं सेनापति, सुधारवादी, नायक और एक दूरदर्शी सैनिक को खो दिया। अनेक उदाहरण है जब कठिन चुनौतियों में उनकी रणनीति और उत्कृष्ट नेतृत्व ने देश को गौरवान्वित किया। सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान उनका मार्गदर्शन सैनिकों के बहुत काम आया। देश उनकी सेवाओं को सदा याद रखेगा। ईश्वर इन सब के परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। उनका असामयिक निधन हमारे सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें