फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव की दिशा में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट रहकर करे कार्य

विज्ञापन
एसीएस वीएस कुंडू समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं रेवाड़ी जिला के प्रशासनिक सचिव वीएस कुंडू ने वीरवार को नए कोरोना वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव के लिए की जा रही तैयारियों, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेला, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वामित्व योजना, स्वानिधि योजना, हर घर नल-हर घर जल योजना, आय सत्यापन पीपीपी, मेरी फसल मेरा ब्योरा, डीएपी व यूरिया की उपलब्धता बारे जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

कुंडू ने कहा कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव की दिशा में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट रहकर कार्य करे ताकि कोरोना के नए वैरिएंट के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग टेस्टिंग पर विशेष ध्यान दें। साथ ही विदेशों से आने वाले प्रत्येक नागरिक की टेस्टिंग करे और कोविड प्रोटोकॉल के तहत जो भी औपचारिकताएं व सावधानियां बरती जानी है, उनकी पालना सुनिश्चित करवाएं।
एसीएस ने निर्देश दिए कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वैक्सीनेशन बेहद कारगर है। प्रशासन को चाहिए कि वे इस बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करते हुए इस कार्य को शत प्रतिशत पूरा करवाए। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक को पहली व दूसरी दोनों डोज लगवाई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत आयोजित मेलों से पात्र लाभार्थियों को लाभ मिलेगा और उनकी आय बढ़ेगी। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वामित्व योजना, स्वानिधि योजना, हर घर नल-हर घर जल योजना, आय सत्यापन पीपीपी, मेरी फसल मेरा ब्यौरा, डीएपी व यूरिया की उपलब्धता बारे भी बारी-बारी विस्तार से समीक्षा की।
डीसी यशेन्द्र सिंह ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को नए कोरोना वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव के लिए की जा रही तैयारियों, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेला, स्वामित्व योजना, स्वानिधि योजना, हर घर नल-हर घर जल योजना, आय सत्यापन पीपीपी, मेरी फसल मेरा ब्यौरा, डीएपी व यूरिया की उपलब्धता बारे विस्तार से जानकारी दी।
डीसी ने बताया कि कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट से बचाव के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी सजगता व सतर्कता बरती जा रही है। इस दौरान एडीसी आशिमा सांगवान, एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, सीटीएम रोहित कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, सीएमजीजीए अमल वालिया, सीएमओ डा. कृष्ण कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें