रेवाड़ी। गांव खेड़ी (रामगढ़) स्थित सतगुरु कबीर आश्रम में मंगलवार को कबीर प्रकटोत्सव मनाया गया। इस दौरान महाबीर दास ने कहा कि संत कबीर पूरी मानवता के मार्गदर्शक थे।
आश्रम में संचालक महंत बाबूलाल दास और सह-संचालिका प्रेमलता के नेतृत्व में कबीर प्रकटोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संत कबीर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
समालखा स्थित कमल कुटिया से आए कबीरपंथी महंत सुंदर लाल एवं उनकी संगत ने रात्रि जागरण किया। इस दौरान संत कबीर की शिक्षाओं, अमृतवाणी, भजनों और दोहों का गायन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सज्जन दास रावली, सुशांत भारती नागा, समर्पणानंद, किताबो देवी, सतपाल नरवाल, किशोरी लाल धालीवाल, महाबीर दास सहित ने कहा कि संत कबीर किसी एक धर्म, जाति या संप्रदाय के नहीं बल्कि पूरी मानवता के मार्गदर्शक थे। उनके दोहे और संदेश आज भी समाज को सत्य, समानता, भाईचारे और मानवता का मार्ग दिखाते हैं।
आश्रम परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर मनीष अग्रवाल, नारायण शर्मा, नंबरदार सूबे सिंह, विजय कुमार यादव, बलबीर सिंह यादव, प्रताप सिंह, सत्य नारायण सांभरिया उपस्थित रहे।