फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सेवानिवृत्ति पर सादगी से दी शिक्षक को विदाई

Tue, 30 Jun 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग में किसी शिक्षक की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किए जाते हैं लेकिन डायट हुसैनपुर के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बीर सिंह ने प्राचार्य व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार दहिया के साथ केवल एक कप चाय पीकर सेवानिवृत्ति ली। डॉ. बीर सिंह ने 30 दिसंबर 1993 को खोरी के सरकारी स्कूल में भौतिकी प्राध्यापक के रूप में अपने शिक्षकीय जीवन की शुरुआत की थी। वर्ष 2017 में वे प्राचार्य बने। 15 जनवरी 2018 से डाइट हुसैनपुर में सेवाएं देते रहे। यहां उन्होंने आईएफआईसी विंग के इंचार्ज के रूप में नई शिक्षा नीति के तहत जिले के कक्षा 6 से 12 तक के शिक्षकों, मुख्याध्यापकों और प्राचार्यों के प्रशिक्षण में भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें