फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सदर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Thu, 15 Jan 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। अवैध हथियार के साथ दोनों आरोपी। स्रोत: पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। सदर थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में गुरुग्राम के गांव खलीलपुर निवासी राहुल उर्फ कपिल और गांव चिल्हड़ निवासी विकास उर्फ तर्रे को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपियों के पास अवैध हथियार हैं और वे पटौदी फ्लाईओवर के नीचे अपनी स्कूटी पर बैठे हैं। सूचना पर आरोपियों को काबू किया। एक अवैध देशी कट्टा और दो खाली खोल बरामद मिले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। आरोपियों की तीन दिन के पुलिस रिमांड की मांग की गई है ताकि उनसे पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें