रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से रविवार को गुरू गोविंद सिंह के चारों साहबजादों के अमर बलिदान पर कार्यक्रम ‘चार साहेबजादों की कुर्बानी-नमन करें सब हिन्दुस्तानी’ का आयोजन स्थानीय पंजाबी धर्मशाला में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि हलचल हरियाणवी थे। आर्य समाज रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संस्था के प्रधान अरूण गुप्ता ने कहा कि साहबजादे अजीत सिंह 18 वर्ष, जुआर सिंह 14 वर्ष की आयु में शत्रुओं को गाजर-मूली की तरह काटते हुए वीर गति को प्राप्त हुए दो छोटे भाई जोरावर सिंह 9 वर्ष, फतेह सिंह 6 वर्ष को मुगलों ने पकड़ लिया और कहा कि या तो धर्म बदल ले या फिर मरने के लिए तैयार हो जाओ। उनको जीते जी दीवारों में चिनवाने का आदेश हुआ लेकिन वो वीर बालक अपने निश्चय पर अडिंग रहे और देश के लिए हंसते-हंसते कुर्बान हो गये। रविंद्र आशावादी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।
संस्था के सहसंयोजक परवीन ठाकुर, प्रधान अरूण गुप्ता, पवित्रा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रो. अनिरूद्ध यादव ने कहा कि वीरता के संस्कार इन साहबजादों को विरासत में मिले थे। सहयोग एक प्रयास की प्रधान विजया चैहान, भाजपा नेत्री दीपा भारद्वाज, समाजसेविका तारादेवी, प्रमुख शिक्षाविद मधु गुप्ता व महिला प्रधान शशि जुनेजा ने कहा कि बालक का प्रथम गुरू उसकी मां होती है। जलवा डांस अकेडमी के निर्देशक परवीन ठाकुर के निर्देशन में बच्चों में माता पिता की सेवा करने की सुंदर नाटिका, मुस्कान, संस्कृति व जूही ने प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। इस अवसर पर दिनेश कपूर, राजेंद्र गेरा, सोनिया कपूर, पूर्वांशी, श्रीमती प्रकाश मेहता, आशु जुनेजा, नीरू कोशिक, राजेंद्र सिंह, किशोरी नंदवानी, शिक्षाविद बलबीर अग्रवाल, कपिल कपूर, मनीष जलवा व मनोज आहुजा सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।