फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई भारतीय टीम में रेवाड़ी के सचिन शामिल

Thu, 25 Jun 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सचिन - फोटो : 1
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारत मंडपम नई दिल्ली में 19 से 24 जून तक आयोजित सीनियर एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष फॉइल टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए टॉप-8 में स्थान बनाया है। साथ ही सितंबर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस उपलब्धि में रेवाड़ी के 17 वर्षीय खिलाड़ी सचिन ने अहम भूमिका निभाई। भारतीय टीम में सचिन के अलावा मणिपुर के हेमांश सनसाम, महाराष्ट्र के तेजस पाटिल और हरियाणा के आदित्य शामिल थे।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में भारतीय दल की विभिन्न टीमों ने भाग लिया लेकिन केवल पुरुष फॉइल टीम ही शीर्ष-8 में जगह बनाने में सफल रही। टीम के इस प्रदर्शन को भारतीय फेंसिंग के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
उत्तम नगर निवासी सचिन ने महज 10 वर्ष की उम्र में राव तुलाराम स्टेडियम से फेंसिंग खेल की शुरुआत की थी। वर्तमान में वह रेवाड़ी फेंसिंग रेजिडेंशियल अकादमी में कोच राजपाल यादव के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीमित संसाधनों और उपकरणों की कमी के बावजूद उन्होंने अपने खेल को लगातार निखारा और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। सचिन अब तक नौ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके अलावा वह राष्ट्रीय स्तर पर 35 से अधिक पदक अपने नाम कर चुके हैं। विभिन्न आयु वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें