फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राजीव चौक के पास ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने डाला पड़ाव

Wed, 21 Feb 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
राजीब चौक के पास धरने पर बैठे ग्रामीण सफाई कर्मचारी। स्त्रोत : यूनियन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अपनी मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मियों ने राजीव चौक के पास दो दिवसीय महापड़ाव डाला है। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उनकी समस्याएं नहीं सुन रही है।
विज्ञापन

महापड़ाव की अध्यक्षता राज्य सचिव राजकुमार और संचालन मनोज कुमार ने किया। इस दौरान यूनियन के नेताओं ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपने हक और मांगों को लेकर संघर्ष करते आ रहे हैं और सरकार आंदोलकारियों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है। यूनियन के नेताओं ने ग्रामीण सफाईकर्मियों ने सफाई कर्मियों को पक्का करने, पे-रोल पर लेने, उन्हें पक्का करने, 26000 रुपये मासिक न्यूनतम वेतन देने, सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये देने, वेतन व वर्दी भत्ता देने, सौ-सौ गज के प्लाट और मकान बनाने के लिए अनुदान देने की मांग की। इस मौके पर विनोद कुमार, धन्ना राम, रमेश नवल, किशोर, आशीष, सुरेंद्र ने संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें