रेवाड़ी। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर 31 अक्तूबर को शहर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन गया है। प्रतिभागी दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास यादव ने बताया कि हर साल की तरह ही इस बार भी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। राव तुलाराम स्टेडियम से 31 अक्तूबर को सुबह 7 बजे रन फॉर यूनिटी आरंभ होगी। जो बीडी शर्मा, कर्नल महासिंह चौक, रेजांगला पार्क आदि स्थलों से होकर गुजरेगी। रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।