फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 9 लाख रुपये और कार बरामद, आरोपी की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोर्ट के बाहर से 9 लाख रुपये लेकर फरार हुए चालक का सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि सेक्टर-3 चौकी पुलिस ने 9 लाख रुपये और कार को बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। दरअसल, झज्जर जिले के गांव बीड छुछकवास निवासी सपना ने कुछ समय पहले रेवाड़ी में एक प्लॉट खरीदा था। वीरवार 28 फरवरी को उन्होंने इस प्लॉट का बयाना लिखवाना था। वह 9 लाख रुपये लेकर झज्जर से कैब बुक कर रेवाड़ी आई थी। कैब ड्राइवर उनके ही पड़ोसी गांव शेरिया का रहने वाला सुधीर अक्सर उनके साथ आता-जाता रहता था, जिसके चलते उनका उस पर विश्वास बना हुआ था। वीरवार को 9 लाख रुपये दो बैग में रखकर सपना अपनी मां मुकेश के साथ रेवाड़ी कोर्ट के गेट पर पहुंची। यहां उसे प्लॉट का बयाना कराना था।
विज्ञापन

पैसे लेकर भागा, फोन स्विच ऑफ किया

यहां सुधीर की कार में पैसे की निगरानी के लिए उसने अपनी मां मुकेश को कार में ही बैठाए रखा और फिर सपना चाय पीने के लिए नीचे उतर गई। आरोप है कि ड्राइवर सुधीर ने उसकी मां मुकेश को भी झांसा देकर उतार दिया और फिर कार में रखे पैसे लेकर भाग गया। कुछ देर इंतजार करने के बाद जब सपना ने सुधीर को फोन किया तो उसने रिसीव नहीं किया। इसके बाद फोन भी स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद शक गहरा गया। सपना ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही नाकाबंदी कराई गई।
जल्द पकड़ा जाएगा आरोपी

मॉडल टाउन थाना के अंतर्गत सेक्टर-3 चौकी पुलिस के अलावा सीआईए की टीम भी आरोपी को पकड़ने में लगी है। चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि 9 लाख रुपये और कार को बरामद कर लिया है। वहीं, आरोपी ड्राइवर सुधीर की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें