फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एम्स ओवरब्रिज सहित अन्य कार्यों के लिए 330 करोड़ रुपये की राशि मंजूर

Sat, 17 Oct 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। लोक विश्राम गृह में विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि हरियाणा का एकमात्र माजरा एम्स में 50 मेडिकल की सीटों की मंजूरी के साथ ही जल्द ही ओपीडी शुरू होने से लोगों को यहां स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने से बहुत राहत मिलेगी। इसके साथ हरियाणा सरकार द्वारा एम्स ओवरब्रिज सहित अन्य कार्यों के लिए 330 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है।
विज्ञापन

इसके साथ बावल अस्पताल में सभी प्रकार की जांच सुविधाओं सहित 24 घंटे ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है। भाड़ावास पीएचसी, टीट उप स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करने के साथ 11 उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए 11 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है।
कुंड के पास भालखी में 12 एकड़ में अनाज मंडी का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा तिहाडा में राजकीय महिला महाविद्यालय शुरू करवाया गया है। वहीं, बावल में डीएचबीवीएन की एक्सईएन की पोस्ट, खोल, खोरी और जड़थल में सब स्टेशन के साथ तीन पावर हाउस बनवाए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा नई लेबर कोर्ट, जूडिशियल कॉम्प्लेक्स, नगर पालिका का नया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स शुरू होने से बावल को नई पहचान मिली है। इसके अलावा बावल से प्राणपुरा रोड का चौड़ीकरण, आसलवास से बावल मिनी बाईपास सहित 143 से अधिक गांवों में सड़कें, खेत खलियान के रास्तों को पक्का करवाने के साथ जोहड़ों के सुंदरीकरण, सामुदायिक भवन, खेल मैदान की चारदीवारी, लाइट लगवाना सहित विभिन्न विकास के कार्य करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें