फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भाड़ावास ओवरब्रिज के दोनों ओर जमीन अधिग्रहण के लिए 13.81 करोड़ रुपये मंजूर

Thu, 24 Jul 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 24भाड़ावास ओवरब्रिज का सर्विस रोड। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के भाड़ावास रोड पर बने रेलवे ओवरब्रिज के दोनों ओर कम जगह की समस्या के चलते आवागमन में परेशानी झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के प्रयास से सरकार ने ओवरब्रिज के दोनों ओर 3285.77 वर्ग गज जमीन अधिग्रहित करने के लिए 13.81 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।
जमीन अधिग्रहित होने के बाद सर्विस रोड की चौड़ाई बढ़ेगी जिससे लोगों को राहत मिलेगी। सर्विस रोड चौड़ी करने की मांग लगातार स्थानीय विधायक लक्ष्मण सिंह यादव से की जा रही थी। विधायक भी इस कार्य को पूरा कराने में जुटे थे।
विज्ञापन

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि शहर के भाड़ावास रोड पर दिल्ली-जयपुर रेलवे लाइन पर फ्लाईओवर निर्माण शुरू होने के दौरान से ही पुल के दोनों ओर सर्विस रोड की चौड़ाई कम होने की शिकायत की जा रही थी। इस फ्लाईओवर निर्माण के बाद सर्विस रोड कम चौड़ी होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी।
स्थानीय लोग सर्विस रोड को चौड़ा करने की मांग कर रहे थे। इसको गंभीरता से लेते हुए विधायक ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व संबंधित अधिकारियों के सामने मामले को प्रमुखता के साथ रखा। सरकार की ओर से अब इस पुल के दोनों ओर सर्विस रोड़ की चौड़ाई बढ़ाने के लिए जमीन अधिग्रहण के लिए 13.81 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
विज्ञापन


कार्ययोजना को अमलीजामा पहनानेे की तैयारी शुरू
विधायक ने बताया कि हरियाणा सरकार के एडिशनल चीफ सेक्रेट्री पब्लिक वर्क्स (बीएंडआर) आर्चिटेक्चर डिर्पाटमेंट ने हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर को पत्र लिखकर रेवाड़ी-अलवर-जयपुर रेलवे ओवरब्रिज के सर्विस रोड को चौड़ा करने के लिए 3285.77 वर्ग गज जमीन अधिग्रहण करने के लिए 13.81 करोड़ की राशि मंजूर के निर्देश दिए हैं। उधर, हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डवलपमेंट कारपोरेशन लि. ने भी इस कार्ययोजना को अमलीजामा पहनानेे की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें