रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में आयोजित नौवें अंतर-क्षेत्रीय युवा महोत्सव में हुई प्रतियोगिताओं के परिणाम रविवार की शाम घोषित किए गए। संगीत स्पर्धा में आरपीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी बलाना ने शास्त्रीय गायन एकल, शास्त्रीय वाद्य एकल (ताल एवं स्वर) और एकल कराओके गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
केडीसी कोसली ने सुगम संगीत और पाश्चात्य वाद्य एकल, यूटीडी आईजीयू मीरपुर ने पाश्चात्य गायन और समूह गान (पाश्चात्य) में प्रथम स्थान हासिल किया।
समूह गान (भारतीय) में राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल, हरियाणवी लोक आर्केस्ट्रा में अहीर कॉलेज रेवाड़ी, हरियाणवी लोकगीत (रागिनी) में राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल और कव्वाली में भी इसी महाविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नृत्य प्रतियोगिताओं में समूह नृत्य (लोक/जनजातीय) में यूटीडी आईजीयू मीरपुर, शास्त्रीय नृत्य में राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़, कोरियोग्राफी में आरपीएस कॉलेज बलाना, हरियाणवी एकल नृत्य (छात्र) में केडीसी कोसली और (छात्रा) में आरडीएस पब्लिक गर्ल्स कॉलेज रेवाड़ी प्रथम रहा।
हरियाणवी वेशभूषा प्रदर्शन (छात्र) में राजकीय महाविद्यालय नारनौल और (छात्रा) में राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
रंगमंच प्रतियोगिताओं में एकांकी और हरियाणवी लघु फिल्म में यदुवंशी इंजीनियरिंग कॉलेज नारनौल, लघु नाटिका, मूक अभिनय और नुक्कड़ नाटक में आरपीएस कॉलेज बलाना, मिमीक्री में केडीसी कोसली, रीति-रिवाज में राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल, हरियाणवी साफा बांधने में एसके राजकीय महाविद्यालय कनवाली और रील निर्माण में यूटीडी आईजीयू मीरपुर प्रथम रहा।
एकांकी में समीर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और दीपिका को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया। साहित्यिक प्रतियोगिताओं में प्रश्नोत्तरी में केएलपी कॉलेज रेवाड़ी, हिंदी भाषण में राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी, अंग्रेजी भाषण में राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा, अंग्रेजी वाद-विवाद में आरपीएस डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़ और हिंदी वाद-विवाद में राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल प्रथम रहे।
हिंदी काव्य पाठ में आरपीएस डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़, पंजाबी और उर्दू काव्य पाठ में यूटीडी आईजीयू मीरपुर, हरियाणवी काव्य पाठ में आरपीएस कॉलेज बलाना तथा अंग्रेजी काव्य पाठ में राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्कृत भाषण और श्लोकोच्चारण में भी राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल विजेता रहा।
ललित कला प्रतियोगिताओं में मौके पर चित्रकला, कार्टूनिंग और रंगोली में राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल, कोलाज निर्माण में केडीसी कोसली, पोस्टर निर्माण में राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा तथा मृत्तिका शिल्प में राजकीय महाविद्यालय नारनौल प्रथम रहा।