फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगदान से दूसरों को मिल सकता है नया जीवन :

Mon, 16 Nov 2026 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम में अति​थियों को प्रो. महावीर सिंह यादव की पुस्तक भेंट करते संस्था के सदस्य। स्रोत: स
विज्ञापन
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से रविवार को आशियाना वृद्धाश्रम में हुई अंगदान जागरूकता गोष्ठी में संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि अंगदान से दूसरों को नया जीवन मिल सकता है। ऐसे में अंगदान करना चाहिए।
विज्ञापन

वृद्धाश्रम के प्रधान दिनेश राजपाल, प्रो. महावीर सिंह यादव, चिकित्सक डॉ. पवन गोयल ने कहा कि अंगदान से किसी जरूरतमंद को जीवनदान मिल सकता है और दिवंगत व्यक्ति की यादें भी दूसरों के जीवन में जीवित रहती हैं।
पार्षद शिल्पी शर्मा, सेवानिवृत्त सीआईडी इंस्पेक्टर अजय भारद्वाज, कुलदीप सोनी और जतिन सैनी ने महर्षि दधीचि के देहदान का उदाहरण देते हुए मानव सेवा के महत्व को बताया।
विज्ञापन

भजन गायिका सोनिया पोपली और शिक्षाविद प्रीति कपूर ने कहा कि देहदान से अंतिम संस्कार में लकड़ी की खपत कम करने में भी मदद मिल सकती है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में संयोजक दिनेश कपूर और भाजपा नेत्री दीपा भारद्वाज ने देहदान का संकल्प लिया।
सभी को प्रो. महावीर सिंह यादव की पुस्तक ''''रेवाड़ी का वास्तविक इतिहास'''' भेंट की गई। उल्लेखनीय सेवाओं के लिए कमल शर्मा, राजेंद्र गेरा, सत्यवीर शास्त्री और रामरतन यादव को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें