रेवाड़ी। उत्तर रेलवे की ओर से दिल्ली मंडल के दिल्ली-गाजियाबाद-टूंडला रेल खंड पर स्थित गाजियाबाद-मारीपत रेलवे स्टेशन के मध्य रोड ओवर ब्रिज निर्माण कार्य हो रहा है। इसकी वजह से कई ट्रेनें रेगुलेट (विनियमित) रहेंगी तो कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार आरओबी निर्माण के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित रेल सेवा परिवर्तित रहेगी। कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।
कानपुर सेंट्रल - भिवानी ट्रेेन 14, 15, 25, 29, 30 जून और 4 अप्रैल को कानपुर सेंट्रल से चलेगी। यह टूंडला- मारीपत स्टेशनों के मध्य 40 मिनट रेगुलेट (विनियमित) रहेगी। कानपुर सेंट्रल - भिवानी ट्रेन 21 जून, 3 और 5 जुलाई को कानपुर सेंट्रल से चलेगी। यह ट्रेन टूंडला- मारीपत स्टेशन के मध्य 10 मिनट रेगुलेट रहेगी। गोरखपुर-हिसार ट्रेने 14, 15, 25, 29 जून और 4 जुलाई को गोरखपुर से चलेगी, वह टूंडला- मारीपत स्टेशन के मध्य 20 मिनट रेगुलेट रहेगी। हावड़ा-बाडमेर ट्रेन 8 जुलाई को हावड़ा से चलेगी जो मारीपत स्टेशन पर 10 मिनट रेगुलेट (विनियमित) रहेगी।
इन ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित
अगरतला-फिरोजपुर ट्रेन 30 जून और 7 जुलाई को अगरतला से रवाना होगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया दीनदयाल उपाध्याय - लखनऊ - मुरादाबाद- गाजियाबाद होकर संचालित होगी। हावड़ा-बाडमेर ट्रेन पहली जुलाई को हावड़ा से रवाना होगी और परिवर्तित मार्ग वाया इटावा-भांडई-आगरा कैंट-पलवल-नई दिल्ली होकर संचालित होगी। रेलवे के प्रवक्ता ने इस रेल खंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों को यात्रा में अनचाही परेशानी से बचाने के लिए यह सूचना सार्वजनिक की है। उन्होंने कहा कि रेलसेवाओं के संचालन में बदलाव या मार्ग परिवर्तन जनता को जल्द उनकी मंजिल तक सुरक्षित पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है।