फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी के परिवार को बंधक बना कर डकैती

विज्ञापन
डकैती के बाद बिखरा पड़ा सामान व कपड़े। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। बावल रोड स्थित सेक्टर-1 में रविवार की रात दीवार फांदकर एक घर में छह हथियारबंद नकाबपोश बदमाश घुस गए। इसके बाद उन्होंने परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये के सोने और चांदी के गहने और 5 हजार रुपये नकद लूटकर ले गए। घर में बुजुर्ग दंपती के अलावा उनके भाई औरी भतीजी थी। वारदात सेक्टर-3 पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही डकैतों की धरपकड़ के लिए टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

शहर के सुप्रसिद्ध व्यवसायी दीवान चंद जैन (83) ने शहर के बावल रोड स्थित सेक्टर-1 के सामने मकान बनाया हुआ है। घर में उनकी पत्नी शशि बाला के अलावा दिल्ली से आए भाई और भतीजी सोए हुए थे। इसी बीच दीवार फांद कर चेहरे पर नकाब लगाए हुए छह बदमाश घर में घुस गए। इस बाद उन्होंने सख्त लहजे में बिस्तर से नहीं उठने की चेतावनी दी। बदमाशों ने कहा कि वह किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। वह केवल सोना, चांदी व नकदी के लिए आए हैं। इस दौरान व्यवसायी दीवान चंद की पत्नी ने अपने गहने उतार कर बदमाशों को दे दिए। नकाबपोशों के जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर खुद पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे।
पीड़ित दीवान जैन ने बताया कि उनके बेटे और बेटी नोएडा में सर्विस करते हैं। अवकाश होने पर घर पर बच्चों का आना जाना होता है। रविवार को उनके बच्चे और दिल्ली से भाई और भतीजी आए हुए थे। बच्चे तो देर शाम वापस नोएडा लौट गए, जबकि भाई और भतीजी यहां रूक गए थे। दीवान जैन ने बताया कि वह वीकेंड खर्चे के रूप में ही बैंक से पैसे निकालकर लाते हैं, जिसकी वजह से घर में 5 हजार रुपये कैश ही रखा था।
विज्ञापन

---------
ये लेकर गए सामान
बदमाशों ने अलमारी खोलकर उसमें रखे 5 हजार रुपये कैश लूट लिए। इतना ही नहीं बदमाशों ने उनकी पत्नी शशिबाला द्वारा हाथ में पहनी हुई सोने की 4 चूड़ियां, 2 अंगुठियां, 1 चेन और लॉकेट उतरवा लिया। इसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके बाद बदमाश चुप रहने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
----------
फिंगरप्रिंट एक्पसर्ट मौके पर पहुंचे
पुलिस ने घटना की सूचना के कुछ देर बाद फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट भी बुलाए गए। शहर में हुई इस घटना से लोगों में दहशत है। इस बीच जानकारी मिली है कि नामी व्यवसायी दीवान चंद से मामला जुड़ा होने के चलते रेवाड़ी पुलिस काफी सक्रिय है। बताया जा रहा है कि बदमाशों की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही डकैती की इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
---------
वर्जन:
व्यवसायी दीवान चंद जैन की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज कर लिया है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- शिव कुमार, इंचार्ज, सेक्टर तीन चौकी

पीड़ित की शिकायत लिखती पुलिस।- फोटो : Rewari

सेक्टर तीन स्थित वह मकान, जहां बदमाशों ने डाली डकैती।- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें