फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज चालक अब 31 अगस्त तक एम्बुलेंस पर देंगे सेवाएं 19-54-25

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोरोना महामारी की संभावित लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंबुलेंस संचालन के लिए परिवहन विभाग से 369 चालकों की मांग की गई है। इस पर परिवहन विभाग ने सभी 22 डिपो से 369 चालकों की ड्यूटी स्वास्थ्य विभाग में लगाने के लिए महाप्रबंधकों को आदेश जारी कर दिए हैं। रेवाड़ी डिपो से 19 चालकों की ड्यूटी स्वास्थ्य विभाग में लगाई जाएगी। फिलहाल ये चालक 31 अगस्त तक एंबुलेंस पर अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा इससे पहले अप्रैल माह में रोडवेज से 426 चालकों को एंबुलेंस ड्यूटी के लिए बुलाया गया था। हालांकि अप्रैल माह में कोरोना महामारी का ज्यादा प्रभाव नहीं होने के बावजूद दस जून तक चालकों ने एंबुलेंस पर अपनी सेवाएं दी थीं। करीब बीस दिन पूर्व ही ये चालक अपनी मूल ड्यूटी पर लौटे थे। शुक्रवार को फिर से फिर स्वास्थ्य विभाग ने परिवहन विभाग से चालकों की सेवा मांग ली है। हालांकि इस बार चालकों की संख्या कम है। इसकी वजह यह है कि नेशनल हेल्थ मिशन के तहत भर्ती हुई थी, जिससे कई जिलों को एंबुलेंस चालक मिल गए थे। हालांकि पूरी संख्या में चालक नहीं मिलने के कारण स्वास्थ्य विभाग को रोडवेज से सहयोग लेना पड़ रहा है।
रोडवेज की सेवाओं पर पड़ेगा असर
रोडवेज बस चालकों के एंबुलेंस ड्यूटी पर जाने से रोडवेज की सेवाओं पर असर पड़ सकता है। रोडवेज प्रबंधन की तरफ से कुछ रूटों पर सेवाओं में कटौती की जा सकती है। रेवाड़ी डिपो में 232 चालक हैं, जिनमें 19 चालकों की ड्यूटी स्वास्थ्य विभाग के पास चली जाएगी। इसके अलावा 30 से अधिक चालक विभिन्न सरकारी विभागों में ड्यूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन

परिवहन निदेशालय की ओर से आदेश आ गए हैं। सोमवार या मंगलवार तक 19 चालकों की ड्यूटी स्वास्थ्य विभाग में लगा दी जाएगी। इससे पहले भी डिपो से चालक एंबुलेंस ड्यूटी पर भेजे गए थे। - सतीश कुमार, डीआई, रोडवेज डिपो, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें