फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कंपनी के स्टोर इंचार्ज की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली दयपुर हाईवे पर खरखड़ा के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल एक कंपनी के स्टोर इंचार्ज की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ जिले के गांव हुडीना निवासी वीरेंद्र शर्मा राजस्थान के शाहजहांपुर स्थित एक कंपनी में बतौर स्टोर इंचार्ज थे। वे शुक्रवार को धारूहेड़ा जाने के लिए लिफ्ट लेकर एक कैंटर में सवार हुए थे। कैंटर गुरुग्राम जा रहा था। तभी दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खरखड़ा के पास अचानक आगे चल रहे ट्राला के चालक ने ब्रेक लगा दिया। इस दौरान कैंटर चालक ने गाड़ी संभालने की कोशिश की लेकिन कैंटर ट्राला के पीछे जा घुसा। हादसे में कैंटर में सवार वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्राला चालक भाग गया। हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने वीरेंद्र को तुरंत रेवाड़ी स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने वीरेंद्र के भाई मुकेश शर्मा की शिकायत पर फरार ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें