फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 30.75 एमएम की बारिश में तालाब बनीं सड़कें

Tue, 08 Jul 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 15मॉडल टाउन में सुबह के समय हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में रविवार की रात 2 बजे के बाद हुई तेज बारिश के चलते जलभराव से शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। पानी के बीच वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्कूटी और मोटरसाइकिल से जाने वालों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते आई तकनीकी गड़बड़ी से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रात भर बिजली गुल रही।
रात दो बजे से सुबह 8 बजे तक लगातार हुई बारिश के चलते हुए जलभराव से सोमवार को जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। सबसे अधिक मनेठी में 61.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। मनेठी में 61.1, पाल्हावास 53, बावल 35, रेवाड़ी में 32, नाहड़ में 30, धारूहेड़ा में 11, डहीना में 16, कोसली में 8 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

बारिश से शहर के गुलाबी बाग, रेलवे अंडरपास, सर्कुलर रोड, नाई वाली चौक, पुराना कोर्ट रोड, सेक्टर्स, सब्जी मंडी, नई अनाज मंडी, कुतुबपुर, भाड़ावास मार्ग, भाड़ावास गेट, बाजार, बस अड्डा, पुराना हाउसिंग बोर्ड, ब्रास मार्केट, माडल टाउन, रेलवे अंडरपास में घुटने भर पानी भर गया।
प्रशासन की ओर से जलनिकासी के लिए 100 पंप सेट की व्यवस्था करने का दावा किया गया था लेकिन यह दावा हवाहवाई साबित हुआ। सोमवार की दोपहर तक सड़कों पर पानी भरा रहा जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कत हुई। पैदल आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हुई।
सुबह के समय लोग ड्यूटी व अन्य कार्यों के लिए घर से निकलते हैं। दोपहिया वाहन चालकों को भी समस्या झेलनी पड़ी। स्कूल तक जाने में बच्चों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बारिश के चलते ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में रात भर बिजली गुल रही। इसके चलते लोगों को उमस और मच्छरों से परेशान होना पड़ा। सोमवार की सुबह बिजली बहाल हुई। बारिश के चलते बिजली की खपत भी काफी कम हो गई है। 65 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई है। इससे पहले 70 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की जा रही थी।
विज्ञापन



-



अधिकतम तापमान में ढाई डिग्री सेल्सियस की आई गिरावट
बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में ढाई डिग्री और न्यूनतम तापमान साढ़े 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। लगातार तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है। इससे गर्मी का एहसास अब नहीं हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 10 जुलाई तक मानसूनी हवा की सक्रियता से बारिश होने की उम्मीद है। तापमान में हल्की गिरावट और वातावरण में नमी की अधिकता बने रहेगी। यानि की 10 जुलाई तर बारिश की गतिविधियां की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें