फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

Tue, 08 Jul 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने सोमवार को नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाया। टीम कई विद्यालयों में पहुंची जहां विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। यूनिट इंचार्ज निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि राज्य सरकार और नारकोटिक्स विभाग नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ लगातार प्रयासरत है। कहा कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, पूरे समाज की समस्या है, जिसे मिलकर खत्म किया जा सकता है। सहायक उप-निरीक्षक सुरेश कुमार और जतिन बांगर ने छात्रों और स्टाफ को नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें