फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पावर पॉइंट प्रस्तुति में रितिका प्रथम, रितु द्वितीय और प्रिया तृतीय

Thu, 19 Mar 2026 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गणितोत्सव में भाग लेतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर-18 स्थित प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में गणित विषय समिति की तरफ से गणितोत्सव का आयोजन किया गया। पावर पॉइंट प्रस्तुति में रितिका प्रथम, रितु द्वितीय और प्रिया तृतीय रहीं। पोस्टर, स्लोगन में बिंदु प्रथम, ऋषिता द्वितीय और भारती तृतीय स्थान पर रहीं। स्केच मेकिंग में हनी प्रथम और तमन्ना द्वितीय रहीं, जबकि पेंटिंग में कीर्तन ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य एवं जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. ज्योति यादव ने छात्राओं को जीवन को गणित से जोड़ने का संदेश दिया। जैसे गणित में जोड़-घटाव, गुणा-भाग का महत्व है, वैसे ही जीवन में सकारात्मक सोच और अच्छे लोगों को जोड़ना, नकारात्मकता को घटाना और ज्ञान को निरंतर बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए गणित विभाग की सराहना भी की।
स्टाफ सचिव डॉ. सुनीता ने छात्राओं को समय प्रबंधन का महत्व बताते हुए कहा कि अनुशासन और योजना के साथ कार्य करने से सफलता निश्चित होती है। निर्णायक मंडल में नरेंद्र सिंह, सुनील तोबड़िया और डॉ. जयश्री मौजूद रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का मूल्यांकन कर उन्हें उपयोगी सुझाव दिए।
विज्ञापन

डॉ. सुनील कुमार ने प्रभावी पावरपॉइंट प्रस्तुति तैयार करने के लिए तकनीकी जानकारी साझा की। कार्यक्रम के संचालन में डॉ. मीनाक्षी, डॉ. निशा, डॉ. रेनू, प्रिया और चंद्रकांत का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें