फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जोहड़ के कारण कुएं के धंसने का खतरा, ग्रामीणों ने लगाई गुहार

Sun, 01 Nov 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गांव मलेशियावास की मौजूदा ​स्थिति। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
कोसली। गांव मलेशियावास में जोहड़ से संबंधित समस्या के चलते एक कुएं के धंसने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कोई अप्रिय घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में जल्द हस्तक्षेप कर सुरक्षा के उचित प्रबंध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कृष्ण और जितेंद्र ने बताया कि जोहड़ के कारण कुएं के आसपास की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इससे कुएं के दबने या धंसने की आशंका है। उनका कहना है कि इस संबंध में सरपंच को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर स्थिति की जांच करवाई जाए। कुएं के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी तरह की दुर्घटना की आशंका न रहे। साथ ही जोहड़ से जुड़ी समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें