फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियों का यूं उठाएं लाभ, आज से सरकारी स्कूल के बच्चों को मिलेगी पेंटिंग, डांस की फ्री ट्रेनिंग

Thu, 01 Jun 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। छुट्टियों के दौरान कुछ नया सीखने की चाह रखने वाले बच्चों के लिए यह काम की खबर है, क्योंकि इस बार विशेष तौर पर सरकारी स्कूलों के बच्चों को पेंटिंग, डांस, ताइक्वांडो, मार्शल आर्ट और जिम्नास्टिक जैसी कई फील्ड में नि:शुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

एक जून यानि आज से शुरू हो रहे इन ट्रेनिंग कैंपों का आयोजन भी जिले के अलग-अलग स्कूलों में किया जाएगा ताकि ग्रामीण एरिया में ज्यादा दूरी के चलते सीखने वाले बच्चों को कुछ नया सीखने से महरूम न होना पड़े।

30 जून तक चलने वाले इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में इस बार विशेष तौर पर राज्य बाल कल्याण परिषद के दिशा निर्देशानुसार सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए कला के प्रति जागृत करने तथा विभिन्न सामाजिक और वर्तमान विषयों के बारे में जानकारी देने को वर्कशॉप कैंप और सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के लिए आपको यह भी बता दें कि जिला बाल कल्याण परिषद के बाल भवन में ड्राइंग, पेंटिंग, डांस, संगीत, जिम्नास्टिक और ताइक्वांडो आदि की रुचिकर कक्षाओं का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन

ये सीखने का मिलेगा मौका
एक महीने तक चलने वाले इस वर्कशाप कार्यक्रम के दौरान सरकारी स्कूल के बच्चों को ड्राइंग, पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस, मार्शल आर्ट, जिमभनास्टिक, ताइक्वांडो, फ्लॉवर डेकोरेशन, पोस्टर मेकिंग, वेस्ट मैटेरियल से बेस्ट वस्तुएं बनाना, रंगोली आर्ट आदि की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा बाल अधिकारों, पर्यावरण संरक्षण, खानपान और यातायात नियमों को लेकर जागरूक भी किया जाएगा। सुबह नौ से 12 बजे तक लगने वाली इस वर्कशाप में ट्रेनिंग योग्य टीचर्स, मास्टर रिसोर्स पर्सन द्वारा दी जाएगी।  
कहां कब तक चलेगी ट्रेनिंग
राजकीय माध्यमिक विद्यालय ढालियावास में एक जून से आठ जून तक इस वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह बावल के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12 से 16 जून तक ट्रेनिंग दी जाएगी। जाटुसाना ब्लॉक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाहलावास में 19 से 23 जून तक सरकारी स्कूलों के बच्चों को ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं खोल ब्लॉक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोरी में 27 से 30 जून तक ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
 
वर्कशॉप कैंप और सेमिनार के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। इस कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय माध्यमिक विद्यालय, ढालियावास से की जाएगी। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी व सर्व शिक्षा अभियान के प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर विशेष सहयोग कर रहे हैं। -संदीप सिंह, जिला बाल कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें