फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, दहेज हत्या का लगाया आरोप

Thu, 01 Jun 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। क्षेत्र के गांव लिलोढ़ में मंगलवार शाम को विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मायके  पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव मायके पक्ष को सौंप दिया। जानकारी मुताबिक गांव लीलोढ़ निवासी ईश्वर सिंह की शादी करीब सवा साल पहले गांव बोड़िया कमालपुर निवासी धर्मचंद की बेटी राधा से हुई थी।
विज्ञापन

मंगलवार शाम राधा का शव घर में ही फांसी के फंदे पर लटका मिला। मामले की जानकारी पर नाहड़ पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। वहीं मायके पक्ष से विवाहिता राधा के पिता और अन्य परिजन भी लिलोढ़ पहुंचे। मृतका के पिता धर्मचंद ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग राधा को दहेज के लिए परेशान करते थे। कई बार मारपीट करने के साथ ही घर से भी निकाला गया। पंचायत हुई जिसमें आश्वासन के बाद सुलह हुई। धर्मचंद ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर राधा की हत्या की गई है। पुलिस ने राधा के पति ईश्वर, ससुर व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें