शहर के हुडा बाईपास के समीप हादसा हुआ। मृतक परिवार का इकलौता था। वह बावल रोड स्थित चांदपुर की ढाणी का रहने वाला था। उसकी मौत से पूरी ढाणी में मातम पसरा हुआ है।
हरियाणा के रेवाड़ी शहर के हुडा बाईपास के निकट मंगलवार को एक कार ने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। इससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर पर लगे पेड़ से टकरा गई। इस दौरान कार सवार छात्र की मौत की हो गई। वह बावल रोड स्थित चांदपुर की ढाणी का रहने वाला था। माडल टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार चांदपुर की ढाणी के रहने वाला 18 वर्षीय अक्षित मंगलवार को हुडा बाईपास से कार में राजेश पायलट चौक से राव अभय सिंह चौक की तरफ जा रहा था। कर्नल राव राम सिंह के निकट पहुंचा तभी पीछे से एक कार चालक ने अक्षित की कार को टक्कर मार दी। इससे अक्षित की कार बेकाबू होकर डिवाइडर पर लगे पेड़ से टकरा गई।
हादसे में कार के परखचे उड़ गए और अक्षित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद माडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को कार से निकाल कर उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। निजी अस्पताल से अक्षित को ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ढाणी में पसरा मातम
अक्षित परिवार का इकलौता बेटा था। देर रात ही परिवार ने अक्षित के साथ दीपावली की खुशियां मनाई थी। मंगलवार को हादसे में अक्षित की मौत हो गई। उसकी मौत से पूरी ढाणी में मातम पसरा हुआ है।
दीपावली के छुट्टी पर आया था घर
अक्षित दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा था, लेकिन दीपावली के अवसर पर चार दिन की छुट्टी पर अपनेे गांव आया था। सुबह किसी के कारण वह राव अभयसिंह चौक से घर लौट रहा था।