फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइट टू सर्विस एक्ट के तहत सेवाएं देने में रेवाड़ी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी सेवा के अधिकार के दायरे में आने वाली सेवाओं को समय पर उपलब्ध कराने पर रेवाड़ी जिला को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। हरियाणा सरकार की ओर से शुरू किए सरल पोर्टल पर विभिन्न विभागों की सेवाएं व योजनाएं एक ही छत के नीचे ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं जिनका लोगों को पूरा लाभ मिल रहा है। डीसी यशेंद्र सिंह ने बताया कि सरल पोर्टल पर 98019 आवेदन हुए जिनमें से 95070 आवेदनों पर राइट टू सर्विस एक्ट के तहत सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं। डीसी ने बताया कि रेवाड़ी का स्कोर पूरे प्रदेश में 9.6 है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि नागरिकों को बेेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेशभर में अंत्योदय सरल केन्द्रों की स्थापना की गई है। समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की सुविधा का लाभ एक ही छत के नीचे प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है ताकि नागरिकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं व सेवाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने बताया कि जिला सचिवालय परिसर में सरल केंद्र, सेक्टर-1 रेवाड़ी में अंत्योदय केंद्र, तथा बावल व कोसली में एक-एक अंत्योदय सरल केन्द्र उपमंडल स्तर पर स्थापित किए गए हैं, जिन पर आम नागरिक सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें